Tuesday, October 3, 2023
  • Login
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

इस मिशन के तहत पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से पूछेंगे समस्या और समाधान

News Desk by News Desk
December 11, 2022
in उत्तराखण्ड, राजनीति
इस मिशन के तहत पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से पूछेंगे समस्या और समाधान
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा राज्य के 51 फीसदी वोटों को अपने पक्ष में लाने के लिए अब घर-घर जाएगी। इस मिशन के तहत पार्टी के कार्यकर्ता सिर्फ दरवाजा खटखटाने का काम नहीं करेंगे, बल्कि घर-घर जाकर लोगों से उनकी समस्याएं पूछेंगे और उनके समाधान कराने का प्रयास करेंगे।

पार्टी अपने सांगठनिक नेटवर्क को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पन्ना प्रमुख समितियां बनाने और चुनाव में बूथों तक बनाए गए व्हाट्स एप ग्रुप स्थायी रूप से सक्रिय कर देगी। 2023 में स्थानीय निकाय चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर पार्टी नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी।

ये निर्णय शनिवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में हुई प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लिए गए। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम व सह प्रभारी रेखा वर्मा भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शुरुआती सत्रों में भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अध्यक्षता की। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने संगठन की भावी कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट ने मन की बात कार्यक्रम सत्र, एससी मोर्चा अध्यक्ष समीर आर्य ने बस्ती संपर्क अभियान, पूर्व महामंत्री सुरेश भट्ट ने बूथ सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी द्वारा मंच संचालन किया गया ।

दूसरे राज्यों के त्योहार और स्थापना दिवस मनाएगी भाजपा
प्रधानमंत्री के एक भारत श्रेष्ठ भारत के आह्वान के तहत भाजपा उत्तराखंड में निवास कर रहे दूसरे राज्यों नागरिकों से संपर्क साधेगी और उनके राज्यों के स्थापना और त्योहार, उत्सव मनाएगी।

सोशल मीडिया पर तीन भाषाओं में भी लिखेंगे संदेश
इसके तहत पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता फेसबुक, ट्वीटर और सोशल मीडिया के सभी मंचों पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा दूसरे प्रांत की किसी अन्य क्षेत्रीय भाषा में संदेश लिखेंगे। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का आरोप है कि कांग्रेस ने 60 वर्षों में बोली-भाषा के नाम पर बांटने का काम किया, भाजपा जोड़ने का काम करेगी।

विकास कार्यों से ही आगे बढ़ेंगे
प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि पार्टी ने अपने एजेंडे में शामिल राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 समेत कई मुद्दों को पूरा किया। समान नागरिक संहिता पर भी पार्टी आगे बढ़ी है। लेकिन एजेंडे के साथ विकास कार्यों को लेकर ही हमें आगे बढ़ना है। बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला सह प्रभारी, प्रवक्ता, मोर्चाओं के अध्यक्षों ने शिरकत की।

जी-20 से उत्तराखंड को मिलेगा वैश्विक मंच
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से ऋषिकेश में होने वाले आयोजनों से प्रदेश को अपनी संस्कृति, विचारों एवं सामाजिक पहचान को विदेशों तक पहुंचाने का व्यापक मंच मिलेगा।

मिशन इलेक्शन में जुटेगी टीम, दिसंबर तक गठन
अगले साल होने वाले स्थानीय निकायों के चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी पूरी ताकत के साथ जुट जाएगी। दिसंबर महीने तक पार्टी की पूरी टीम बन जाएगी। 12 दिसंबर तक जिलों की टीम और 31 दिसंबर तक मंडलों की टीम घोषित हो जाएगी।

हम प्रदेश में सशक्त बूथ, सशक्त पन्ना प्रमुख अभियान के तहत प्रत्येक वर्ग, जाति समेत सभी लोगों को उनकी योग्यता एवं सक्रियता के आधार पर जोड़ते हुए 51 फीसदी के लक्ष्य की ओर बढेंगे।
– महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

यह भी पढ़ें 👉

ये कैसी जनहित याचिका! 700 परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा

पार्किंग कब बनेगी सरकार, तीन साल से बजट की दरकार

दो अक्तूबर को गैरसैंण में धरना देगा साझा मंच

ShareSendTweet
Previous Post

पत्नी के साथ इच्छा विरुद्ध अवैध संबंध बनाने पर आइटीबीपी के सिपाही को दो वर्ष की सजा

Next Post

गुरूजी जी 22 वर्ष छोटी शिष्या से रचाया ब्याह, मां ने दर्ज कराई गुमशुदगी तो थाने पहुंचा जोड़ा

Recent Posts

  • ये कैसी जनहित याचिका! 700 परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा
  • पार्किंग कब बनेगी सरकार, तीन साल से बजट की दरकार
  • दो अक्तूबर को गैरसैंण में धरना देगा साझा मंच
  • बागेश्वर: सड़क हादसे मामले में बीमा कंपनी को 82 लाख भुगतान करने के आदेश
  • बागेश्वर में ही होगा डेंगू का एलाइजा टेस्ट

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • job news
  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • कानून
  • खेल
  • दुर्घटना
  • देश
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पुलिस प्रशासन
  • प्रशासन
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वायरल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शोक
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार

सम्पर्क सूत्र

Tushar Kandpal
संपादक

पता : A/3 Kartikey Colony Phase-1 Near Hanuman mandir Kusumkhera Haldwani Nainital Uttarakhand 263139
दूरभाष : +91-8755123999
ई मेल :editorbageshwarxpress@gmail.com
वेबसाइट : www.bageshwarxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 bageshwarxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In