Thursday, March 23, 2023
  • Login
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
No Result
View All Result
Home बागेश्वर

बागेश्वर के नीरज का हुआ उत्तराखंड की सीनियर क्रिकेट टीम में चयन, राजकोट में होने वाली प्रतियोगिता में होंगे प्रदेश शामिल

News Desk by News Desk
October 7, 2022
in बागेश्वर, खेल
बागेश्वर के नीरज का हुआ उत्तराखंड की सीनियर क्रिकेट टीम में चयन, राजकोट में होने वाली प्रतियोगिता में होंगे प्रदेश शामिल
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

07/10/2022. बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के युवा क्रिकेटर नीरज राठौर का चयन उत्तराखंड के सीनियर टीम के लिए हो गया है। वह उत्तराखंड टी-20 टीम की सीनियर टीम में खेलेंगे। वह नाकुरी तहसील के महोली गांव के हैं। वह राजकोट में होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम से खेलेंगे।

आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर पहचान बनाने वाले नीरज के प्रदेश की टीम में चयन होने पर जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिले के दुगनाकुरी तहसील के महोली निवासी क्रिकेटर नीरज के पिता गंगा सिंह सेना में सूबेदार पद पर तैनात हैं। दो बहनों के इकलौते भाई नीरज ने प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक स्कूल से हासिल की। बाद में उच्च शिक्षा के लिए पिता के साथ लखनऊ चले गए।

वर्तमान में वह लखनऊ में ही रह रहे हैं। जहां उन्होंने विद्यालय से क्रिकेट खेलना शुरू किया। उनकी क्रिकेट पर रूचि देखकर विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भी क्रिकेट में ही करियर बनाने ठान ली। जिसमे उनके स्वजनों ने भी उनका साथ दिया। दिल्ली में क्रिकेट कोचिंग संस्थान में उनका प्रवेश कराया ।

एकेडमी में कुछ साल बिताने के बाद देहरादून जाकर प्रशिक्षण लेना शुरू किया और बाद में अपनी क्रिकेट एकेडमी भी खोल दी। देहरादून में क्लब क्रिकेट मैचों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए, उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। कर्नल सीके नायडू ट्राफी के लिए उत्तराखंड की अंडर-25 टीम में चुने गए। क्रिकेट ऐसोसिएशन आफ बागेश्वर के सचिव रमेश दानू ने फोन पर बताया की आज वह टीम के साथ जुड़ जाएंगे और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए राजकोट रवाना होंगे।

नीरज के प्रदेश की सीनियर टीम में चुने जाने पर उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, विधायक सुरेश गढ़िया, पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, शेर सिंह गढ़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, जिलाधिकारी रीना जोशी, सीडीओ संजय कुमार सिंह सहित क्रिकेट ऐसोसिएशन आफ बागेश्वर के अध्यक्ष सुरेश सोनियाल, उपाध्यक्ष राम चंद्र पांडेय, सचिव रमेश दानू, हरीश रावल, रमेश लोहनी समेत अन्य क्रिकेट प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जन्मीं प्रभा ललित सिंह को सुब्रमण्यम भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार से किया जायेगा अलंकृत

प्रेमी बना हैवान: कर दी प्रेमिका और उसके बेटे की हत्या! पहले गला दबाया फिर चाकू से किए वार

रानीखेत में बजट पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित

ShareSendTweet
Previous Post

ट्रंचिंग ग्राउंड की कमी बनी बागेश्वर की स्वच्छता में बाधा

Next Post

उत्तराखंड के बागेश्वर में आया भूकंप

Recent Posts

  • चारधाम और यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से मांगे 500 करोड़ रुपए की धनराशि
  • उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जन्मीं प्रभा ललित सिंह को सुब्रमण्यम भारती हिंदी सेतु विशिष्ट सेवा पुरस्कार से किया जायेगा अलंकृत
  • मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुआ होली मिलन कार्यक्रम, सीएम धामी ने दी होली की शुभकामनाये
  • नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा आयोजित सात दिवसीय योग महोत्सव के आख़िरी दिन खेली गई फूलों की होली
  • सीएम धामी का निर्देश! प्रदेश के सभी जिलों में महीने में दो बार विकास कार्यों की समीक्षा करें डीएम

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • job news
  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • कानून
  • खेल
  • दुर्घटना
  • देश
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पुलिस प्रशासन
  • प्रशासन
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वायरल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शोक
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Tushar Kandpal
संपादक

पता : A/3 Kartikey Colony Phase-1 Near Hanuman mandir Kusumkhera Haldwani Nainital Uttarakhand 263139
दूरभाष : +91-8755123999
ई मेल :editorbageshwarxpress@gmail.com
वेबसाइट : www.bageshwarxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 bageshwarxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In