Wednesday, October 4, 2023
  • Login
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
BageshwarXpress | BAGESHWAR NEWS, UTTARAKHAND NEWS, LATEST BREAKING
No Result
View All Result
Home अन्य

बकरियां चराने जंगल गए एक युवक की चट्टान से गिरकर मौत

News Desk by News Desk
December 7, 2022
in अन्य
बकरियां चराने जंगल गए एक युवक की चट्टान से गिरकर मौत
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

बागेश्वर, कपकोट: बकरियां चराने जंगल गए एक युवक की चट्टान से गिरकर मौत हो गई है। स्वजन गंभीर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाए। जहां से जिला अस्पताल रेफर किया। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक ने भवाली के आसपास एम्‍बुलेंस में दम तोड़ दिया। ग्रामीणों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आक्रोश है। जिला मुख्यालय से लगभग 80 किमी दूर बाछम गांव निवासी हीरा सिंह 45 वर्ष पुत्र त्रिलोक सिंह गांव बुग्लयों की तरफ भेड़-बकरियां चराने गया था।

नीचे की तरफ लौटते समय चट्टान से फिसल गया। गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्वजन और ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। प्राथमिक उपचार हुआ और जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
जिला अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार घायल के सिर में गंभीर चोट थी। जिसकी जांच आदि की सुविधाएं यहां नहीं हैं। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। युवक ने हल्द्वानी पहुंचने से पहले भवाली के आसपास एम्‍बुलेंस में दम तोड़ दिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसे स्वजनों को सौंप दिया है।

घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ था। भेड़-बकरी और मजदूरों कर घर चलता था। उसकी तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। गांव के चंचल सिंह, प्रकाश सिंह आदि ने पीड़ित परिवार को आपदा मद से मुआवजा देने की मांग की है।

कपकोट की स्वास्थ्य सुविधाएं भगवान भरोसे
देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। लेकिन कपकोट तहसील के सुदूरवर्ती गांवों की स्वास्थ्य सेवाएं आज भी भगवान भरोसे हैं। यहां बीमार, घटना में घायल होने वाले अधिकतर लोग अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं। सीएससी और जिला अस्पताल आज भी रेफर की भूमिका निभा रहे हैं।

बाछम गांव के ग्रामीण 80 किमी तक घायल हीरा सिंह को जिंदा जिला मुख्यालय तक ले आए। लेकिन उसे हल्द्वानी तक नहीं पहुंचा सके। ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधि दावे करते हैं, लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की जरूरत है। इधर, विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं पर कपकोट में पहले से बेहतर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉

दो अक्तूबर को गैरसैंण में धरना देगा साझा मंच

उत्तराखण्डः देहरादून में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज! रायपुर क्षेत्र में पांच सौ से ज्यादा मामले मिले, कोटद्वार में दो की मौत

उत्तराखण्डः डेंगू के बढ़ते प्रकोप ने बढ़ाई टेंशन! स्वास्थ्य महकमा हुआ अलर्ट, स्वास्थ्य सचिव ने किया अस्पतालों का निरीक्षण

ShareSendTweet
Previous Post

बागेश्वर में विद्यालय आने पर चीखने- चिल्लाने लगती है छात्राएं

Next Post

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखण्ड पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Recent Posts

  • ये कैसी जनहित याचिका! 700 परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा
  • पार्किंग कब बनेगी सरकार, तीन साल से बजट की दरकार
  • दो अक्तूबर को गैरसैंण में धरना देगा साझा मंच
  • बागेश्वर: सड़क हादसे मामले में बीमा कंपनी को 82 लाख भुगतान करने के आदेश
  • बागेश्वर में ही होगा डेंगू का एलाइजा टेस्ट

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • job news
  • अन्य
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड
  • कानून
  • खेल
  • दुर्घटना
  • देश
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पुलिस प्रशासन
  • प्रशासन
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वायरल
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शोक
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार

सम्पर्क सूत्र

Tushar Kandpal
संपादक

पता : A/3 Kartikey Colony Phase-1 Near Hanuman mandir Kusumkhera Haldwani Nainital Uttarakhand 263139
दूरभाष : +91-8755123999
ई मेल :editorbageshwarxpress@gmail.com
वेबसाइट : www.bageshwarxpress.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 bageshwarxpress.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • बागेश्वर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In