बागेश्वर। यहां राजकीय इंटर कॉलेज नाचती में सामाजिक विज्ञान विषय पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में करीब 59 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता में कक्षा छह से दीपा आर्या, सात से पवन कुमार, आठ से चंदन कोरंगा, नौ से हर्षित कोरंगा और कक्षा 10 से नितिन कोरंगा ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले 20 विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य कुमल्टा और विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष अनीता देवी ने पुरस्कार बांटे।
इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य दयाल सिंह कुमल्टा ने कहा कि विद्यालय में समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाता है। प्रतियोगिता के माध्यम से कमजोर और तीव्र बुद्धि वाले बच्चों का तुलनात्मक अध्ययन किया जाता है। जिसके अनुसार कमजोर विद्यार्थियों में शैक्षणिक सुधार करने में मदद मिलती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से शिक्षा में नियमित सुधार के लिए कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने को कहा। वहां पर गोपाल सिंह भंडारी, शोभा बड़ती, महेश टम्टा, संतोष कुमार उप्रेती, प्रकाश धपोला आदि थे।
Tushar Kandpal
संपादक