बागेश्वर। अभी गर्मी की शुरूआत हुई ही है कि बागेश्वर में पेयजल संकट गहराने लगा है। पानी के लिए लोग खासे परेशान हो रहे हैं, अड़ौली गांव में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। गांव के एक मात्र नौले में पानी कम हो गया है। इससे लोगों के सामने जल संकट गहराने लगा है। उधर जल संकट गहराने से लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया है। ग्रामीणाों का कहना है कि गर्मी शुरू होते ही गांव का एकमात्र नौला सूखने लगा है। उसमें पानी कम होने लगा है। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। अब गांव के 25 परिवार के साथ जानवरों के लिए पानी का संकट गहराने लगा है। ग्रामी नौले की साफ-सफाई के साथ रखरखाव करती है। इसके बाद भी पानी सूखने लगा है। होली में लोगों ने किसी तरह कपड़े धोए। पिछले 15 दिन से परेशानी और बढ़ गई है। अड़ौली को पानी जखेड़ा योजना से मिलता है, जिसमै कई बार पानी नहीं आता है। महिला नौला सिमिति ने चेतावनी दी है अगर पानी समस्या सुलझाई नहीं गई तो सभी महिलाएं आंदोलन करेंगी। जल संस्थान में धरना दिया जाएगा।
Tushar Kandpal
संपादक