बागेश्वर। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में भाजपाईयों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। विगत दिवस गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर में पंजाब सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान पंजाब की चन्नी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गयी। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के इस्तीफे की मांग भी की गयी। कहा गया कि देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक वहां की सरकार की नाकामियों को दर्शाता है। बागेश्वर नगर के एसबीआई तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। वहां पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली, दीपा आर्या, रवि करायत, प्रकाश साह, कैलाश जोशी, रमेश तिवारी आदि थे। इधर, कपकोट में भी भाजपाइयों ने पंजाब सरकार का पुतला जलाया। वहां पर मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, गणेश सुरकाली, चंपा देवी, गणेश मर्तोलिया, सुंदर देव, नरेंद्र गड़िया, राजू दानू, शेर सिंह बिष्ट आदि थे।
Tushar Kandpal
संपादक