बागेश्वर। यहां कांडा के कोश्यारी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में व्यास डॉ. विनोद जोशी ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का बखान कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण महान कर्मयोगी थे। उन्होंने लोगों को धर्म पर चलने की प्रेरणा दी। डॉ. जोशी ने कहा कि लोगों को व्यस्ततम समय में से कुछ क्षण भगवान की आराधना के लिए निकालने चाहिए। कलयुग में नामजप का विशेष महत्व है। केवल ईश्वर का स्मरण करने मात्र से मानव का कल्याण हो सकता है। कथा का आयोजन देव सिंह रावत स्मृति कल्याणकारी समिति कर रही है। कथा के संचालन में श्याम सिंह रावत, गणेश रावत, कृपाल रावत, ठाकुर सिंह रावत, मनमोहन सिंह रावत, नरेंद्र सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह रावत ने सहयोग देने के लिए सभी का आभार जताया।
Tushar Kandpal
संपादक