बागेश्वर। यहां नगरपालिका क्षेत्र के जीतनगर और मंडलसेरा में जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है। हालात यह है कि यहां तेंदुए के डर से लोग सहमे हुए हैं। बताया जा रहा है कि तेंदुआ दो शावकों के साथ क्षेत्र में घूम रहा है। तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने डीएफओ को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि अक्सर शाम होने के बाद क्षेत्र में तेेंदुए की धमक बढ़ रही है। कई लोगों ने तेंदुए को दो शावकों के साथ क्षेत्र में टहलतेे हुए देखा है। इससे पूर्व कठायतबाड़ा में भी शावकों के साथ तेंदुए को घूमते हुए देखा गया था। जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। नगर क्षेत्र में तेंदुए की धमक बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। जीतनगर के लोगों ने डीएफओ को बताया कि शाम के रात तक क्षेत्र के व्यापारी और कर्मचारियों के घर लौटने का समय होता है। कोचिंग और खेल मैदान से बच्चे भी रात के समय घरों को लौटते हैं। ऐसे में तेंदुआ लोगों पर हमला भी कर सकता है। क्षेत्रवासियों ने डीएफओ से जल्द तेंदुए की दहशत से निजात दिलाने की मांग की। वहां पर कैलाश चंद्र जोशी, शेर सिंह रावत आदि थे।
Tushar Kandpal
संपादक