बागेश्वर। यहां बहुली के पास बाइक और डंपर की भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। युवक की मौत की खबर से परिजनों मंे कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। उधर घटना के बाद से ही आरोपी डंपर चालक फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार गढ़वाल के देवाल निवासी हरीश मिश्रा अपनी बहिन उर्मिला के साथ बागेश्वर से बाइक में देवाल जा रहा था। बहुली के पास बाइक सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। बाइक चालक हरीश को गंभीर चोटें आई थी। वह बेहोशी की हालत में था। घटनास्थल पर लोगों का हुजूम लग गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हरीश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उर्मिला को मामूली चोट आई थीं। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में ले लिया है। डंपर चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
Tushar Kandpal
संपादक