महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही राज्य को खुशहाल बनाया जा सकता है। इसके लिए सभी लोगों को पहल करनी चाहिए। गरुड़ पहुंचे कोश्यारी ने प्रबुद्ध वर्ग, व्यापारी, किसान, सेवानिवृत्त कर्मचारी, युवाओं के साथ जन संवाद किया। उन्होंने आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लिए आगे आकर गांवों के विकास में भागीदारी करने का आह्वान किया। बागेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही विभिन्न संगठनों के लोगों ने उनका स्वागत किया। विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि कोश्यारी ने कपकोट क्षेत्र का मान बढ़ाया है। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास आदि ने भी कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट की।