बागेश्वर। महंगाई के विरोध में आज कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गयी। आज जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर एकत्र हुए। यहां केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाला किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। लगातार महंगाई बढ़ रही है जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि गैस-सिलेंडर के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है, पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन सरकार को सियासत करने से फुर्सत नहीं है। कहा कि भाजपा सिर्फ और सिर्फ जोड़-तोड़ की राजनीति करने में करने में जुटी हुई है। कहा कि अगर गैस-सिलेंडर के बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिए गए तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जायेगा। इस मौके पर लोकमणि पाठक, कुंदन गिरी, गीता रावल, सुनीता टम्टा, ललत बिष्ट, भगवत रावल, किशन कठायत, राजेंद्र टंगड़िया, देवेंद्र कनवाल आदि मौजूद रहे।
Tushar Kandpal
संपादक